How to start Mutual Fund SIP

Introduction

हैलो दोस्तो! कैसे हो? आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे।
इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से हम हर वर्ग के व्यक्ति तक उपयोगी कंटेंट पहुँचाना चाहते हैं, ताकि हर कोई अपने सपनों को देख सके और उन्हें पूरा करने के लिए आगे बढ़ सके।

SIP से जुड़ी कुछ रोचक बातें:

दोस्तों, एक बात अच्छे से समझो — SIP होता क्या है और इसे क्यों करना चाहिए। ध्यान से समझना है।

जब हम किसी कंपनी में निवेश करते हैं या खुद का व्यवसाय करते हैं, तो उससे हमें Income उत्पन्न होती है। यह इनकम किसी भी राशि की हो सकती है — जैसे पाँच हजार, दस हजार, लाख या करोड़।

तो दोस्तों, यह समझना जरूरी है कि हमें SIP क्यों करना चाहिए, कब करना चाहिए और क्यों यह जरूरी है। मैं इसे तीन बातों में समझाता हूँ।

अधिक प्रॉफिट: आगे आने वाले टॉपिक में हम विस्तार से चर्चा करेंगे कि SIP और सामान्य बैंकिंग में निवेश करने में क्या फर्क होता है, जिससे हमें ज्यादा रिटर्न और लॉन्ग टर्म में अच्छा प्रॉफिट मिलता है।।

SIP क्यों जरूरी है: SIP करने से लंबी अवधि में हमें अच्छे रिटर्न मिलते हैं। उदाहरण के लिए, अगर हम किसी बैंक में पैसा रखते हैं, तो ब्याज दर आमतौर पर 2–2.5% होती है। किसी अन्य बैंक में यह 5–7% तक हो सकती है। लेकिन SIP में लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देखने को मिलता है, जो बैंकिंग डिपॉजिट्स की तुलना में अधिक लाभकारी होता है।

लंबी अवधि का फायदा: SIP करने से हमें समय के साथ कॉम्पाउंडिंग का फायदा मिलता है और हमारा निवेश धीरे-धीरे बढ़ता है।

SIP को Start कैसे करे :

SIP (Systematic Investment Plan) को कब शुरू करना चाहिए और कितनी अवधि के लिए शुरू करना चाहिए, ताकि हमें अच्छा रिटर्न मिल सके, यह समझना जरूरी है। मूल रूप से, साइट स्टार्ट करने से पहले कुछ बातें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं।

हम हमेशा SIP को बैंक के माध्यम से भी कर सकते हैं और डायरेक्ट भी कर सकते हैं। हमारे पास दो तरह के प्लान होते हैं – डायरेक्ट और रेगुलर। डायरेक्ट और रेगुलर में क्या अंतर है, इसे हम एक-एक करके समझते हैं।

डायरेक्ट SIP:
डायरेक्ट SIP में, जब हम निवेश करते हैं, तो लॉन्ग टर्म में उसका रिटर्न साफ तौर पर दिखता है। उदाहरण के लिए, कोई बैंक 0.1% चार्ज करता है जो हमारी सर्विस मैनेज करने के लिए लिया जाता है। लॉन्ग टर्म में यह दिखता है कि यदि हमें एक करोड़ का रिटर्न मिलना है, तो चार्ज काटने के बाद हमें लगभग 80 लाख ही मिलते हैं। यह तुरंत समझ में नहीं आता, लेकिन लॉन्ग टर्म में स्पष्ट हो जाता है।


SIP शुरू करने के स्टेप्स:

  1. रजिस्ट्रेशन कहां करें:
    SIP के लिए रजिस्ट्रेशन एक भरोसेमंद ब्रांड के माध्यम से करना चाहिए। उदाहरण के लिए, GROW Application, Zerodha Application आदि।
  2. वेरिफिकेशन:
    रजिस्ट्रेशन के बाद आधार वेरिफिकेशन करना होता है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आगे बढ़ा जा सकता है।
  3. फंड का चयन:
    म्युचुअल फंड में निवेश के लिए ट्रस्टेड फंड का चयन करें। मैं किसी विशेष ब्रांड का नाम नहीं बता रहा हूँ, लेकिन आप रिलायंस, SBI या किसी भरोसेमंद फंड को चुन सकते हैं।
  4. SIP शुरू करना:
    फंड चुनने के बाद SIP शुरू किया जा सकता है। SIP का मतलब है कि आप हर महीने एक निश्चित राशि निवेश करेंगे और बिना रिटर्न के बारे में ज्यादा सोचे, इसे लॉन्ग टर्म के लिए जारी रखेंगे।

SIP को विड्रॉल कैसे करें:

लॉन्ग टर्म निवेश के बाद कई बार ऐसा होता है कि हमें जल्दी रिटर्न चाहिए होता है। लेकिन इस समय सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है पेशेंस रखना। निवेश को तुरंत निकालने के बजाय, इसे जारी रखना ही फायदेमंद होता है। रिसर्च से पता चला है कि यदि हम 10–20 साल के लिए निवेश करते हैं, तो हमें अच्छा रिटर्न मिलता है।

यदि हम न्यूनतम 12% रिटर्न मानकर चलें, तो जितना अधिक अमाउंट हम निवेश करेंगे, उतना अधिक रिटर्न मिलेगा। इसका मतलब है कि दो मुख्य चीज़ों पर ध्यान देना चाहिए:

  1. समय देना – निवेश को लंबे समय तक जारी रखना।
  2. पैसा निवेश करना – जितना अधिक नियमित निवेश करेंगे, रिटर्न उतना ही बेहतर होगा।

उदाहरण:
मान लीजिए हमें 20 साल बाद 1 करोड़ रुपए चाहिए। हमारे पास दो विकल्प हैं:

  • 5 साल में अधिक राशि निवेश करके जल्दी लक्ष्य प्राप्त करना।
  • कम राशि निवेश करके लंबे समय तक निवेश करना, जैसे 30 साल तक हर महीने 15,000 रुपये 12% ब्याज दर पर निवेश करना। 30 साल बाद यह राशि 1 करोड़ रुपए बन जाएगी।

ध्यान देने वाली मुख्य बातें:

  • SIP लॉन्ग टर्म के लिए होता है, यह कोई तुरंत पैसा कमाने का तरीका नहीं है।
  • हर महीने नियमित रूप से निर्धारित अमाउंट का निवेश करें।
  • मार्केट डाउन होने पर घबराएं नहीं। उदाहरण के लिए, यदि ₹15,000 डाउन हो जाए, तो डरने की जरूरत नहीं है। मार्केट समय के साथ बढ़ेगा और लंबी अवधि में लाभ देगा।
  • निवेश जारी रखें और समय का इंतजार करें। जब मार्केट अच्छा होगा और आपका समय आएगा, तब आप अपनी राशि और रिटर्न निकाल सकते हैं।

अगले पोस्ट में मैं आपको बताएंगा कि रिटर्न का कैलकुलेशन कैसे किया जाता है और यह कितना फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल, ध्यान में यह बात रखें कि केवल SIP स्टार्ट करें और हर महीने नियमित निवेश करते रहें।

Leave a Comment